Internattional

Putin visits Kursk in army uniform | पुतिन को अमेरिका का शॉर्ट टर्म सीजफायर प्रस्ताव मंजूर नहीं: कहा- इससे यूक्रेन को हथियार जुटाने का मौका मिलेगा, जंग का स्थाई हल चाहिए

Published

on

मॉस्को1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन बुधवार को मोर्चे पर सेना की एक कमान पोस्ट पर पहुंचे थे। पुतिन ने कुर्स्क के ज्यादातर इलाकों से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने पर खुशी जताई।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि उन्हें यूक्रेन में लड़ाई रोकने के लिए अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव स्वीकार है। पुतिन का कहना है कि वो जंग का स्थाई समाधान चाहते हैं, उन्होंने शॉर्ट टर्म सीजफायर मानने से इनकार कर दिया।

रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि शॉर्ट टर्म सीजफायर से यूक्रेन को फिर से हथियार जुटाने का मौका मिल जाएगा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को शांति प्रस्ताव के लिए शुक्रिया कहा।

पुतिन से कुछ देर पहले ही उनके सहयोगी यूरी उशाकोव ने भी अमेरिका का 30 दिन का युद्ध विराम प्रस्ताव खारिज कर दिया था। उशाकोव का कहना था कि यह प्रस्ताव यूक्रेन के लिए एक अस्थायी राहत के अलावा कुछ नहीं है।

पुतिन बुधवार को कुर्स्क में रूसी सेना की एक कमान पोस्ट पर पहुंचे थे। उनके साथ रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव भी थे। राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने पुतिन की तस्वीरें जारी कीं थीं।

रूस ने कुर्स्क के सबसे बड़े शहर पर फिर से कंट्रोल किया यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और रूस के अधिकारी अस्थायी युद्धविराम समझौते पर बात करने के लिए मॉस्को में मिलने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि चॉर्ल्स विटकॉफ रूस के साथ वार्ता के लिए मॉस्को पहुंच चुके हैं ।

दूसरी तरफ रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को दावा किया है कि उसकी सेना ने कुर्स्क इलाके के सबसे बड़े शहर सुद्जा पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। राष्ट्रपति पुतिन कल ही मिलिट्री यूनिफॉर्म में कुर्स्क का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने यूक्रेनी सैनिकों को इस क्षेत्र के बाहर निकालने की बात कही थी।

यूक्रेन 30 दिन के सीजफायर के लिए तैयार पुतिन ने ये दौरा मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद किया। इस बैठक में यूक्रेन ने 30 दिन के सीजफायर पर सहमति जताई है। अमेरिका इस प्लान को रूस के सामने पेश करना चाहता है। हालांकि रूस ने पहले किसी भी तरह के अस्थाई सीजफायर से इनकार किया था।

पुतिन ने कहा कि किसी भी अस्थाई सीजफायर से यूक्रेन की सेना को ही फायदा होगा। जंग के मैदान में पिछड़ रही यूक्रेनी सेना को इससे अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने और तैयारी करने में मदद मिलेगी।

रूस ने पश्चिमी देशों से एक व्यापक सुरक्षा समझौते की मांग की है। इसमें यूक्रेन को NATO में शामिल नहीं करने की गारंटी भी शामिल है। दिंसबर में पुतिन ने कहा था कि “हमें सीजफायर की नहीं शांति की आवश्यकता है। रूस और उसके नागरिकों को सुरक्षा गारंटी के साथ शांति चाहिए।”

पुतिन बोले- रूसी इलाके से पकड़े गए यूक्रेनी सैनिक आतंकी माने जाएं

राष्ट्रपति पुतिन ने कुर्स्क से पकड़े गए यूक्रेनी सैनिकों के साथ रूसी कानून के तहत आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जाए और उन पर मुकदमा चलाया जाए। जनरल गेरासिमोव ने कहा कि ऑपरेशन में 400 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को पकड़ा गया है।

पुतिन ने कहा कि भाड़े के विदेशी सैनिक जेनेवा कन्वेंशन के तहत नहीं आते हैं। रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन की तरफ विदेशी सैनिक भी लड़ रहे हैं। इसी महीने रूस ने कुर्स्क से यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे एक 22 साल के ब्रिटिश लड़के को पकड़ा था। उसे आतंकवाद के आरोप में 19 साल की सजा सुनाई गई है।

रूस के 74 गांवों पर यूक्रेन ने कब्जा किया था यूक्रेनी सेना ने अगस्त में रूस के कुर्स्क इलाके में 74 गांवों पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन के अचानक हमले के बाद दो लाख रूसी नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था।

इसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए कुर्स्क में यूक्रेन से 40% इलाका वापस छीनकर यहां 59 हजार सैनिक तैनात कर दिए।

अभी तक यूक्रेन का 20% हिस्सा रूसी कंट्रोल में रूस युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के लगभग 20% हिस्सा पर कब्जा कर चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है।

————————–

रूस-यूक्रेन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार:अमेरिका-यूक्रेन में 8 घंटे चली बैठक; अब रूस की सहमति का इंतजार

यूक्रेन वॉर खत्म करने को लेकर मंगलवार को अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद यूक्रेन ने अमेरिका के 30-दिन का युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने की। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

Exit mobile version