Internattional

Breaking News Headlines; US Russia Ukraine | Pakistan China News Updates | वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसी महीने भारत दौरे पर आएंगे, पत्नी ऊषा भी साथ आएंगी

Published

on

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसी महीने भारत दौरे पर आएंगे। पॉलीटिको की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की सेकेंड लेडी और वेंस की पत्नी ऊषा वेंस भी साथ आएंगी।

उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस की ये दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने फरवरी में यूरोपीय देशों जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की थी।

जेडी वेंस ने फ्रांस में AI समिट में हिस्सा लिया था। इस समिट में शामिल होने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। दोनों के बीच मुलाकात भी हुई थी। इस दौरान ऊषा वेंस और उनके बच्चे भी मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

साइबर अपराध गिरोहों के चंगुल से छुड़ाए गए 549 भारतीय, वायुसेना के विमान से भारत लौटे

भारत सरकार दक्षिण पूर्व एशिया के साइबर अपराध केंद्रों में फंसे 549 भारतीयों को वायुसेना के विमान से वापस लेकर आई है। मंगलवार को 266 और सोमवार को 283 भारतीयों को वापस लाया गया। भारत ने म्यांमार और थाईलैंड सरकारों के साथ मिलकर उनकी रिहाई सुनिश्चित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

इन भारतीयों को साइबर अपराध गिरोहों द्वारा झांसा देकर वहां बुलाया गया था, जहां उनसे जबरन अवैध ऑनलाइन गतिविधियां करवाई जा रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, अभियान जारी है और जल्द ही अन्य भारतीयों को भी वापस लाने की कोशिश की जाएगी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

Exit mobile version