Sports
मेसी के दम पर अर्जेंटीना ने पहली बार Finalissima ट्रॉफी पर किया कब्जा
लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने इटली को 3-0 से हराकर फाइनलिस्सिमा ( Finalissima) फुटबॉल ट्रॉफी पहली बार जीत ली. सात बार के बलून डीओर विजेता मेसी ने इससे पहले पिछले साल कोपा अमेरिका में खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई थी जो अर्जेंटीना के साथ उनका पहला खिताब था.