Sports

भारतीय टीम की किस्मत चमकाने को फुटबॉल फेडरेशन ने ज्योतिषी को किया नियुक्त, 16 लाख रुपये खर्च – all india football federation appointed an astrologer to help indian team says sources

Published

on

Last Updated:

भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने टीम की किस्मत चमकाने के लिए एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च कर दिए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महासंघ ने राष्ट्रीय टीम को ‘प्रेरित’ करने के लिए ज्योतिषी को नियुक्त…और पढ़ें

भारतीय टीम की किस्मत चमकाने के लिए 16 लाख रुपये में ज्योतिषी नियुक्त

भारतीय फुटबॉल टीम की किस्मत चमकाने के लिए फुटबॉल फेडरेशन ने एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च किए. (सांकेतिक तस्वीर)

कोलकाता. कई बार खिलाड़ी अपनी किस्मत और भाग्यरेखा के बारे में जानकारी के लिए ज्योतिषी का सहारा लेते हैं. हालांकि अगर कोई फेडरेशन ही टीम का भाग्य चमकाने के लिए ज्योतिषी ही नियुक्त कर दे तो हैरान होना लाजमी है. ऐसा हुआ है भारतीय फुटबॉल टीम के साथ. इतना ही नहीं, ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये का भारी खर्चा भी किया गया.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए ज्योतिषी को नियुक्त किया था. यह जानकारी टीम से जुड़े एक अंदरूनी सूत्र ने दी है.

इसे भी देखें, भारतीय फुटबॉल टीम ने हांगकांग को 4-0 से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एआईएफएफ ने एक ज्योतिष एजेंसी पर 16 लाख रुपये खर्च किए, जिसे उसने राष्ट्रीय टीम को ‘प्रेरित’ करने के लिए नियुक्त किया था. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया था.

टीम के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘एशियाई कप से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए एक प्रेरक नियुक्त किया गया था. बाद में, पता चला कि जिस कंपनी से करार हुआ था, वह ज्योतिष से जुड़ी कंपनी है.’ सूत्र ने दावा किया, ‘टीम को प्रेरित करने के लिए एक ज्योतिषी को नियुक्त किया गया था और इसके लिए 16 लाख रुपये का भारी भुगतान किया गया था.’

homesports

भारतीय टीम की किस्मत चमकाने के लिए 16 लाख रुपये में ज्योतिषी नियुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

Exit mobile version