Sports
भारतीय अंडर-17 महिला टीम की बड़ी हार, 4 देशों के टूर्नामेंट में इटली ने 7-0 से रौंदा – indian u 17 women football team lost to italy by 7 goals in 4 nations tournament match
Last Updated:
4 देशों के टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को इटली ने 7-0 से हरा दिया. मुकाबले में भारत के लिए कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी. वहीं, इटली की जूनियर महिला फुटबॉलरों…और पढ़ें

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को इटली ने 7-0 से रौंदा. (Twitter)
उडिने (इटली). भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को इटली में 4 देशों के टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबानों से 0-7 से करारी हार झेलनी पड़ी. थॉमस डेननरबी की कोचिंग वाली टीम ने शुरू में दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन इटली ने जल्द ही खेल पर नियंत्रण बना दिया. भारत की कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी जबकि इटली की जूनियर महिला फुटबॉलरों ने ताबड़तोड़ अंदाज में 7 गोल दागे और इसी अंतर से जीत दर्ज की.
भारतीय गोलकीपर मोनालिसा ने 10वें मिनट में ड्रैगोनी का प्रयास विफल किया लेकिन इसके एक मिनट बाद मारिया रोसी के सामने उनकी एक नहीं चली. भारत के पास 30वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन अनिता का शॉट मामूली अंतर से लक्ष्य से चूक गया. अन्ना लोंगोबार्डी और गिउला ड्रैगनी ने क्रमशः 31वें और 33वें मिनट में गोल करके इटली को 3-0 से आगे कर दिया.
इसे भी देखें, भारतीय महिला फुटबॉल को एक गलती पड़ी भारी, 3 तीन देशों के टूर्नामेंट में स्वीडन से हारी
हाफ टाइम के बाद 48वें मिनट में मैनुएला सियाबिका ने स्कोर 4-0 कर दिया. इसके बाद इटली ने दनादन दो गोल और दागे जबकि मार्ता जांबोमी ने 67वें मिनट में मैच का अंतिम गोल किया. भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले अंडर -17 महिला विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में यूरोपीय दौरे में 2 टूर्नामेंट में खेलेगी.
भारतीय U-17 महिला टीम की बड़ी हार, 4 नेशंस टूर्नामेंट में इटली ने 7-0 से रौंदा