Connect with us

Internattional

Pakistan Jaffar Express Train Hijack Update; Balochistan|BLA Army | बलूच आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक की: 30 सैनिक मारे, 214 यात्री बंधक; सरकार को अल्टीमेटम- बलूच कैदियों को 48 घंटे में रिहा करें

Published

on

इस्लामाबाद3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
जाफर एक्सप्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

जाफर एक्सप्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। BLA ने बयान जारी कर बताया कि 214 पैसेंजर्स को बंधक बना रखा है, जबकि 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है।

बलोच उग्रवादियों ने बंधकों को युद्धबंदी कहा है। BLA ने अपने लड़ाकों के रिहाई के बदले इन बंधकों की अदला-बदली करने के लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। BLA का कहना है कि यह फैसला बदलेगा नहीं।

जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इसके पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हुआ। रात 10 बजे 8 घंटे बाद तक भी ट्रेन पूरी तरह BLA के लड़ाकों के नियंत्रण में है।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की दरमियानी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।

ये वीडियो सोशल मीडिया से लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन में ब्लास्ट का वीडियो है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

ये वीडियो सोशल मीडिया से लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन में ब्लास्ट का वीडियो है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर BLA ने किया अटैक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलान के माशकाफ में गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया है। यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है। इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया।

सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ।

इस ट्रेन में सुरक्षाबलों, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे। सभी पंजाब जा रहे थे। इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए, लेकिन BLA लड़ाकों ने किसी तरह आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया।

पाकिस्तानी सेना ने सैनिकों को ट्रेन से रवाना किया

पाकिस्तानी सेना ने हमले वाली जगह के लिए एक ट्रेन रवाना कर दी है। इसमें सैनिक और डॉक्टरों को भेजा गया है।

पाकिस्तानी सेना ने हमले वाली जगह के लिए एक ट्रेन रवाना कर दी है। इसमें सैनिक और डॉक्टरों को भेजा गया है।

इसके बाद पाकिस्तान आर्मी ने तुरंत इस इलाके की ओर एक ट्रेन रवाना की, जिसमें मदद के लिए सैनिकों को भी भेजा गया है। पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि हम ऐसे जानवरों से कोई समझौता नहीं करेंगे, जिन्होंने बेकसूर यात्रियों पर गोलीबारी की।

BLA ने बयान जारी किया, कहा- हमने पटरियां उड़ा दीं

एक बयान में BLA ने कहा कि हमारे लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को प्लान किया। हमने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिसकी वजह से जाफर एक्सप्रेस रुकना पड़ा। इसके बाद हमारे लड़ाकों ने इस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया।

बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव ड्यूटी कर्मचारी शामिल हैं, जो पंजाब जा रहे थे। हमने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया है और सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कर्मियों को बंधक बनाया गया है।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व BLA की फिदायीन यूनिट और मजीद ब्रिगेड कर रही है, जिन्हें फतेह स्क्वाड, STOS और जिराब इंटेलिजेंस विंग का समर्थन प्राप्त है। अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन करने की कोशिश की गई तो हम सभी बंधकों को मार देंगे। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी।

दो साल पहले भी जाफर एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था

16 फरवरी 2023 को भी जाफर एक्सप्रेस में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट तब हुआ था, जब ट्रेन चिचावतनी रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली थी।

वहीं, पिछले साल 14 नवंबर 2024 को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट में 26 लोगों की मौत हुई थी। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तब भी हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी।

14 नवंबर 2024 के हमले का CCTV फुटेज। इसमें ब्लास्ट होते हुए दिखाई दे रहा है।

14 नवंबर 2024 के हमले का CCTV फुटेज। इसमें ब्लास्ट होते हुए दिखाई दे रहा है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है

बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे। लेकिन बिना उनकी मर्जी से उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। ऐसा नहीं हुआ इस वजह से बलूचिस्तान में सेना और लोगों का संघर्ष आज भी जारी है।

BBC के मुताबिक बलूचिस्तान में आजादी की मांग करने वाले कई संगठन हैं मगर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे ताकतवर संगठन है। ये संगठन 70 के दशक में अस्तित्व में आया लेकिन 21वीं सदी में इसका प्रभाव बढ़ा है।

BLA बलूचिस्तान को पाकिस्तानी सरकार और चीन से मुक्ति दिलाना चाहता है। उनका मानना है कि बलूचिस्तान के संसाधनों पर उनका हक है। पाकिस्तान सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को 2007 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर

सिडनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस की तरफ से जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) रिपोर्ट 2025 में पाकिस्तान को दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित देश बताया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आंतक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं।

रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं।

—————————-

पाकिस्तान में बम ब्लास्ट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर आतंकी हमला:6 की मौत, 25 से ज्यादा घायल; बलूच आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के तुरबत शहर में जनवरी में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 25 अन्य घायल हैं। इनमें से 5 घायलों की हालत गंभीर है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कराची में विस्फोट, 2 चीनी इंजीनियरों की मौत:बलूच विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी ली; चीन ने अपराधियों को सजा देने की मांग की

पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास पिछले साल अक्टूबर में हुए एक विस्फोट में कम से कम 2 चीनी नागरिकों की मौत हुई थी। इस घटना में एक चीनी नागरिक घायल भी है। पाकिस्तान में स्थित चीन के दूतावास ने इसे एक आंतकी हमला बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Internattional

Breaking News Headlines; US Russia Ukraine | Pakistan China News Updates | वर्ल्ड अपडेट्स: सीरिया ने कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस का राज्य संस्थाओं में विलय किया

Published

on

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

सीरिया की केंद्रीय सरकार ने देश के पूर्वोत्तर को नियंत्रित करने वाले कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें युद्ध विराम और मुख्य अमेरिकी समर्थित बल का सीरियाई सेना में विलय शामिल है। इस समझौते पर सोमवार को अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा और अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज के कमांडर मजलूम आब्दी ने हस्ताक्षर किए। इस साल के अंत तक लागू होने वाले इस समझौते से पूर्वोत्तर में इराक और तुर्की के साथ सभी सीमा पार, हवाई अड्डे और तेल क्षेत्र केंद्रीय सरकार के नियंत्रण में आ जाएंगे। सीरिया के कुर्दों को अपनी भाषा सिखाने और उसका उपयोग करने सहित उनके अधिकार प्राप्त होंगे, जिन पर दशकों तक प्रतिबंध लगा हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें…

कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, कई लापता; फुटबॉल खिलाड़ी सवार थे

अफ्कांरीका देश कांगो के पश्चिमी प्रांत माई-न्डोम्बे के पास नदी में एक नाव पलट जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में नगाम्बोमी गांव के फुटबॉल खिलाड़ी थे, जो मुशी कस्बे में मैच खेलकर लौट रहे थे।

स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे मुशी बंदरगाह से रवाना के 12 किलोमीटर बाद यह पलट गई। नाव पलटने की मुख्य वजह रात में यात्रा को बताया जा रहा है।

कांगो पिछले कई समय है आंतरिक विद्रोह से जूझ रहा है। कांगो के पूर्वी शहर गोमा में कई दिनों से सेना और विद्रोही ग्रुप M23 के बीच लड़ाई जारी है। इस वजह लाखों लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा।

मॉरीशस की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, 12 मार्च को राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे

पीएम मोदी कल यानी मंगलवार को मॉरीशस दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। यहां वे 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस विजिट में पीएम मोदी मॉरीशस के साथ आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा कि हमारे देश के लिए पीएम मोदी की मेजबानी करना सौभाग्य की बात, वह अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी हमारे यहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने के लिए सहमत हुए हैं।

12 मार्च को भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक वॉरशिप और भारतीय एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी इस समारोह में भाग लेगी।

रूस ने जासूसी के आरोप में दो ब्रिटिश राजनयिकों को देश से निकाला, ब्रिटेन ने आरोपों को गलत बताया

रूस ने सोमवार को मास्को स्थित ब्रिटिश दूतावास के दो डिप्लोमैट्स को जासूसी के आरोप में देश से निकालने का फैसला किया। रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB का कहना है कि इन डिप्लोमैट्स ने देश में एंट्री के लिए गलत जानकारी दी थी और ऐसी गतिविधियों में शामिल थे, जो रूस की सुरक्षा के लिए खतरा थीं।

हालांकि, रूस ने इसके समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। रूस ने इन दोनों डिप्लोमैट्स की मान्यता रद्द कर दी है और उन्हें दो हफ्तों के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

ब्रिटेन ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। ब्रिटेन के फॉरेन डिपार्टमेंट ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रूस ने हमारे कर्मचारियों पर गलत आरोप लगाए हैं। हालांकि, ब्रिटेन ने इस पर कोई जवाबी कार्रवाई करने की बात नहीं कही।

पिछले साल रूस ने सात ब्रिटिश डिप्लोमैट्स पर जासूसी का आरोप लगाया था और उनमें से छह को सितंबर में और एक को नवंबर में देश से निकाल दिया था।

यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस और पश्चिमी देशों के बीच डिप्लोमैट्स को निकालने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 2022 से 2023 के बीच पश्चिमी देशों और जापान ने रूस के 670 डिप्लोमैट्स को निकाला, जबकि रूस ने जवाबी कार्रवाई में 346 पश्चिमी डिप्लोमैट्स को निष्कासित किया।

अमेरिका ने USAID के तहत 83% कॉन्ट्रैक्ट रद्द किए, विदेश मंत्री बोले- इन कॉन्ट्रैक्ट से अमेरिकी हित को नुकसान पहुंचा

अमेरिका ने USAID के तहत दी जा रही मदद के 83% कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अब उनकी एजेंसी कुछ बची हुई योजनाओं का संचालन करेगी। रुबियो ने सोमवार को X पर पोस्ट करके बताया, ‘अब तक रद्द किए गए 5200 कॉन्ट्रैक्ट्स में कई अरब डॉलर खर्च हुए थे, जो न केवल बेकार गए, बल्कि कुछ मामलों में अमेरिकी हितों को नुकसान भी पहुंचाया।’

ट्रम्प के रिसोर्ट के ऊपर उड़ रहे विमान को अमेरिकी वायुसेना ने रोका, F-16 फाइटर जेट से फ्लेयर्स दागे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसोर्ट के ऊपर उड़ रहे एक प्लेन को अमेरिकी वायुसेना ने इंटरसेप्ट किया। यह एक पैसेंजर प्लेन था। ट्रम्प के रिसोर्ट को प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां प्लेन्स के उड़ान भरने पर मनाही है।

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद 20 से ज्यादा बार प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र का उल्लंघन हो चुका है।

रविवार की यह घटना तब हुई जब ट्रम्प वेस्ट पाम बीच पर अपने गोल्फ कोर्स में गोल्फ खत्म कर रहे थे। इस दौरान F-16 लड़ाकू विमानों ने पैसेंजर प्लेन के पायलट का ध्यान आकर्षित करने के लिए फ्लेयर्स दागे। इसी तरह की एक घटना शनिवार सुबह भी हुई थी।

पाकिस्तान के कराची में अफगान कैंप की छत गिरने से छह लोगों की मौत

(तस्वीर प्रतीकात्मक है।)

(तस्वीर प्रतीकात्मक है।)

पाकिस्तान के कराची शहर के पास एक अफगान कैंप में रविवार तड़के एक घर की छत गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी ARY न्यूज ने दी। यह हादसा रविवार को गुलशन-ए-मयमार इलाके में मौजूद जंजाल गोठ अफगान कैंप में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, छत गिरने से चार लोग घायल भी हुए हैं। मरने वाले सभी लोग खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले के रहने वाले थे। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने अफगान नागरिक कार्ड (ACC) धारकों को 31 मार्च तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के मुताबिक 1 अप्रैल से अवैध अफगान नागरिकों को पाकिस्तान से निर्वासित किया जाएगा।

Continue Reading

Internattional

International Drug Mafia Shaun Bhinder; FBI Wanted Arrested By Punjab Police | Tarn Taran | तरनतारन में इंटरनेशनल ड्रग तस्कर गिरफ्तार: अमेरिकी एजेंसी FBI भी थी भिंडर की तलाश में, कोलंबिया से अमेरिका-कनाडा में कोकीन सप्लाई करता था – tarn-taran News

Published

on

तरनतारन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया शहनाज सिंह उर्फ ​​शॉन भिंडर को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को भी काफी समय से थी। शहनाज सिंह ड्रग तस्करी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना था, जो कोलंबिया

.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमेरिका में उसके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका में अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद शहनाज सिंह भारत भाग गया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार और पुलिस की ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। पुलिस ने कहा कि पंजाब को ड्रग माफिया और अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनने दिया जाएगा।

अमेरिका में उसके चार सहयोगी पहले ही गिरफ्तार

इससे पहले 26 फरवरी 2025 को अमेरिका में इसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया था:

  • अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ बल
  • अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा
  • तकदीर सिंह उर्फ रोमि
  • सरबजीत सिंह उर्फ साबी
  • फर्नांडो वलादारेस उर्फ फ्रैंको

अमेरिकी अधिकारियों ने इस कार्रवाई के दौरान 391 किलोग्राम मेथामफेटामिन, 109 किलोग्राम कोकीन और चार हथियार जब्त किए थे।

Continue Reading

Internattional

Lalit Modi Citizenship Controversy; Vanuatu PM Jotham Napat | Passport | भगोड़े ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता रद्द: PM जोथम ने पासपोर्ट कैंसिल करने का आदेश दिया

Published

on

पोर्ट विला5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
ललित मोदी पर 2010 में करप्शन के आरोप लगे थे, इसके बाद वह भागकर लंदन चला गया। - Dainik Bhaskar

ललित मोदी पर 2010 में करप्शन के आरोप लगे थे, इसके बाद वह भागकर लंदन चला गया।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर और भगोड़े ललित मोदी की वानुअतु की नागरिकता रद्द होगी। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है।

वानुअतु डेली पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला उन रिपोर्ट्स के आधार पर लिया गया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि ललित मोदी भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई रिपोर्ट्स छपी थीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान में कहा गया कि इंटरपोल ने दो बार ललित मोदी के खिलाफ अलर्ट जारी करने से मना कर दिया था। इसके चलते उसके पासपोर्ट आवेदन को रिजेक्ट नहीं किया गया था। उसका बैकग्राउंड जांचने के बाद भी उसे किसी अपराध में दोषी नहीं पाया गया था।

वानुअतु का गोल्डन पासपोर्ट प्रोग्राम ऐसे लोगों के बीच काफी मशहूर है, जो अपने देश से फरार हैं। यहां सिर्फ 1.55 लाख डॉलर यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए देकर नागरिकता खरीद सकते हैं।

वानुअतु का गोल्डन पासपोर्ट प्रोग्राम ऐसे लोगों के बीच काफी मशहूर है, जो अपने देश से फरार हैं। यहां सिर्फ 1.55 लाख डॉलर यानी करीब 1.3 करोड़ रुपए देकर नागरिकता खरीद सकते हैं।

भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दें…

भारत का पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया

वानुअतु की नागरिकता लेने के बाद ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने के लिए आवेदन किया था। विदेश मंत्रालय ने 7 मार्च को बताया था कि ललित ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में पासपोर्ट जमा किया था।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता ले ली है। हम उनके खिलाफ मामले को कानून के अनुसार आगे बढ़ाते रहेंगे।

8 मार्च को X पोस्ट करते हुए ललित मोदी ने लिखा-

QuoteImage

भारत की किसी भी अदालत में मेरे खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है। यह सिर्फ मीडिया की कल्पना है। 15 साल हो गए, लेकिन वे अब भी कहते हैं कि वे मेरे पीछे पड़े हैं।

QuoteImage

भारत से क्यों भागा ललित मोदी?

ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष था। 2008 में उसने IPL शुरू किया। BCCI ने उसे IPL का अध्यक्ष और कमिश्नर बनाया।

2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे। ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का 425 करोड़ का ठेका दिया था। मोदी पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे। ये भी कहा गया कि उसने दो नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए।

2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के फाइनल के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। 2010 में ही अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत से भाग कर लंदन चला गया। ED ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी किया। उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।

2011 में BCCI ने अरुण जेटली की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई। तब के कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और तब के BCCI अध्यक्ष एन श्रीनिवासन इसके सदस्य थे। 2012 में ललित मोदी ने कहा कि उसने 2009 के IPL में CSK में इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को लाने में श्रीनिवासन की मदद की।

ललित लंदन में रह रहा था। उसके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी FEMA के उल्लंघन का मामला चल रहा है।

ललित लंदन में रह रहा था। उसके खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी FEMA के उल्लंघन का मामला चल रहा है।

12 हजार करोड़ रुपए की कंपनी का मालिक है ललित मोदी

ललित मोदी, मोदी इंटरप्राइजेज का प्रेसिडेंट है। मोदी इंटरप्राइजेज की कुल नेटवर्थ 12 हजार करोड़ रुपए की है। कंपनी एग्रो, टोबैको, पान मसाला, माउथ फ्रेशनर, कन्फेक्शनरी, रिटेल, एजुकेशन, कॉस्मेटिक, एंटरटेनमेंट और रेस्तरां का बिजनेस करती है।

भारत के अलावा मोदी इंटरप्राइजेज का कारोबार मिडिल ईस्ट, वेस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया, ईस्ट यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका तक फैला है।

वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ललित मोदी की कुल संपत्ति 4.5 हजार करोड़ रुपए की है। ललित मोदी के पास तीन फेरारी हैं, जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपए है।

————————–

ललित मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

आज का एक्सप्लेनर:भारत से भागे ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता क्यों ली; ज्वालामुखी और भूकंपों वाला देश, आबादी महज कस्बे जितनी

IPL के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े ललित मोदी ने भारत की नागरिकता छोड़ने के लिए आवेदन किया है। अब वह छोटे-छोटे द्वीपों के देश वानुअतु का नागरिक बन गया है। प्रशांत महासगार में बसे इस द्वीपीय देश की कुल आबादी 3 लाख है, जो देहरादून जैसे एक शहर की आबादी से भी आधी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Continue Reading

TRENDING